Shivaji memorial height will be increased to dwarf Chinese statue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवाजी मेमोरियल चीन की बुद्ध प्रतिमा को देगा मात, होगा सबसे ऊंचा

khaskhabar.com: शनिवार, 25 मार्च 2017 3:43 PM (IST)
शिवाजी मेमोरियल चीन की बुद्ध प्रतिमा को देगा मात, होगा सबसे ऊंचा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार शिवाजी मेमोरियल की ऊंचाई को अब 192 मीटर से बढ़ाकर 210 मीटर तक करना चाहती है। ऐसा होने के बाद यह चीन की सबसे ऊंची बुद्ध की प्रतिमा का रिकॉर्ड तोड़ देगी। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र के पास प्रस्ताव भेज दिया है ताकि पर्यावरण संबंधी इजाजत मिल सके। चीन में स्थित स्प्रिंग टेंपल में बुद्ध की विशालकाय प्रतिमा लगी हुई है। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, चीन के लूशान काउंटी में स्थित मंदिर में बुद्ध की प्रतिमा के सबसे ऊंची होने का दावा किया जाता है। चीन की बुद्ध प्रतिमा पहाड़ों पर बनी हुई है जो 2008 में बनकर तैयार हुई थी। इस प्रतिमा की मूल ऊंचाई 153 मीटर है लेकिन बाद में जिस पहाड़ी पर यह प्रतिमा है उसे फिर से बनाया गया जिसके बाद इस प्रतिमा की ऊंचाई 210 मीटर हो गई। अखबार की खबर के मुताबिक, शिवाजी मेमोरियल कमेटी के चेयरमैन विनायक मेटे ने कहा कि हमें शिवाजी महाराज की सबसे ऊंची मूर्ति चाहिए, क्योंकि शिवाजी उनके और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं इसलिए उस प्रतिमा को ऊंचा करने के लिए जो करना पड़ेगा वह करेंगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement