Shiv Sena said this to Modi Government-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मोदी सरकार विज्ञापन बंद करे, बेरोजगारी को मिटाने का काम करें:शिवसेना

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जून 2019 3:21 PM (IST)
मोदी सरकार विज्ञापन बंद करे, बेरोजगारी को मिटाने का काम करें:शिवसेना
मुंबई। शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा कि विज्ञापन नहीं करे, अब बेरोजगारी मिटाने के लिए कठोर कदम उठाए। यह बात जीडीपी और बेरोजगारी में आई रिपोर्ट्स के बाद शिवसेना ने पार्टी मुखपत्र सामना में सवाल उठाकर सलाह भी देते हुए कही है। शिवसेना ने कहा कि चुनौतियों को साथ काले धब्बे स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। दिल्ली में नई सरकार के काम में जुटने का दृश्य तैयार हो गया है, उस दृश्य पर चुनौती के काले धब्बे स्पष्ट दिखाई देने लगे हैं। देश की आर्थिक स्थिति स्पष्ट रूप से बिगड़ी गई जैसी नजर आ रही है। सामने में आगे कहा हैं कि बेरोजगारी का संकट ऐसे ही बढ़ता रहा तो क्या करना होगा? इस पर सिर्फ चर्चा करके और विज्ञापनबाजी करके कुछ नहीं होगा। देश में बेरोजगारी बढ गई है। सरकार का कहना ऐसा है कि बेरोजगारी बढ़ रही है यह कोई हमारा पाप नहीं है, बेरोजगारी की समस्या कोई निदान पिछले 5 सालों में भाजपा ने तैयार नहीं की है।
शिवसेना ने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का आश्वासन दिया था और उस हिसाब से पिछले 5 सालों में कम-से-कम 10 करोड़ रोजगार का लक्ष्य पार कर देना चाहिए, सच्चाई ऐसी है कि रोजगार निर्माण निरंतर घट रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement