Shiv Sena leaders Subhash Desai quits in Maharashtra Cabinet, CM rejects resignation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवसेना के सुभाष देसाई ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, हुआ नामंजूर

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2017 4:04 PM (IST)
शिवसेना के सुभाष देसाई ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, हुआ नामंजूर
मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा मंत्रिमंडल के दो सदस्यों के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद सहयोगी शिवसेना के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया, हालांकि उसे नामंजूर कर दिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि देसाई (75) पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के काफी करीबी माने जाते हैं। दोनों की शुक्रवार रात हुई मुलाकात के बाद देसाई ने इस्तीफा देने का फैसला किया। आवास मंत्री प्रकाश मेहता और देसाई के खिलाफ विधानसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद फडणवीस ने शुक्रवार को आरोपों की जांच की घोषणा की थी। देसाई पर निजी बिल्डर्स को लाभ पहुंचाने के लिए एमआईडीसी नासिक की 12,000 हेक्टेयर भूमि डिनोटीफाई करने करने का आरोप है, जबकि मेहता पर मुंबई में झुग्गी बस्ती पुनर्वास परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement