shimla band on gudia gangrape and murder case-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुड़िया गैंगरेपः शिमला में बेकाबू हुए हालात, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस मुख्यालय घेरा

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 4:48 PM (IST)
गुड़िया गैंगरेपः शिमला में बेकाबू हुए हालात, आक्रोशित भीड़ ने पुलिस मुख्यालय घेरा
शिमला। गुड़िया गैंगरेप मामले में हिमाचल प्रदेश के लोगों का गुस्सा अब पूरी तरह सड़कों पर उतर आया है। यहां लोगों ने भाजपा, माकपा और दूसरे संगठनों के साथ मिलकर शिमला बंद कर दिया। गुस्साए लोगों ने जगह-जगह चक्का जाम कर रखा है, दुकानें बंद है जबकि कई जगहों पर हाथापाई की घटनाएं भी सामने आई है। बंद का असर सुबह दस बजे से ही देखा गया। आक्रोशित भीड़ के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है। हालांकि हालात को काबू में करने के लिए राज्य सरकार ने भारी पुलिस बल जगह-जगह तैनात कर रखा है। आपको बता दें कि मामले ने तूल तब पकड़ा जब 6 आरोपियों में से मुख्य आरोपी की जेल में हत्या हो गई। इससे प्रदर्शन कर रही भीड़ आक्रोशित हो गई और पुलिस मुख्यालय का घेराव कर दिया। इस बीच, हिमाचल सरकार ने पुलिस एसआईटी के तीन सदस्यों का तबादला कर दिया है जो मामले की जांच कर रहे थे। हालांकि मामले की जांच सीबीआई के हाथ में दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि करीब दो सप्ताह पहले 10वीं की एक छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाकर 6 लोगों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया व उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया। दो दिन के बाद जब छात्रा का शव संदिग्ध हालत में पाया गया और सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया जिनमें से मुख्य आरोपी की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement