Shergarh Gram Panchayat Sets Another Example-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:47 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शेरगढ़ ग्राम पंचायत ने फिर पेश की मिसाल, 100 क्विंटल गेहूं दान कर निभाई नर सेवा की परंपरा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 5:17 PM (IST)
शेरगढ़ ग्राम पंचायत ने फिर पेश की मिसाल, 100 क्विंटल गेहूं दान कर निभाई नर सेवा की परंपरा
बयाना। बयाना उपखंड के शेरगढ़ ग्राम पंचायत में इस वर्ष भी नर सेवा नारायण सेवा की भावना के तहत एक सराहनीय पहल देखने को मिली। हर वर्ष की भांति इस बार भी ग्राम पंचायत एवं इष्ट मित्रों के सहयोग से लगभग 100 क्विंटल गेहूं एकत्रित कर ‘अपना घर सेवा समिति, भरतपुर’ को भेजा गया। इस पुनीत कार्य में ग्रामवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेवा, समर्पण तथा सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के आयोजक सरपंच प्रतिनिधि दीवान शेरगढ़ ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में जरूरतमंदों की मदद के साथ-साथ आपसी एकता को भी मजबूत करते हैं। ग्रामीणों ने भी इस पहल को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। शेरगढ़ की यह पहल न केवल क्षेत्र बल्कि पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है, जहां सेवा को सर्वोपरि माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement