Advertisement
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत ने विकास, विरासत और जनसेवा पर दिया जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में उभर रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री ने कटला बाजार त्रिपोलिया स्थित कुंज बिहारी मंदिर एवं अचलनाथ महादेव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। साथ ही, हनुमान चौक स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में धोक लगाकर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, विकास परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शहर में पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शेखावत ने कहा कि डबल इंजन सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देना है। बैठक से पूर्व उन्होंने सर्किट हाउस में गणमान्य नागरिकों एवं आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


