khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 जुलाई 2016 10:38 AM (IST)
शीला वर्ष 1984 से लेकर 1989 तक उप्र के कन्नौज सीट से
सांसद भी रही हैं। इस दौरान वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहीं। शीला
दीक्षित राजनीति में जाना-माना चेहरा हैं। वह वर्ष 1998 में पहली बार
दिल्ली की मुख्यमंत्री बनीं। शीला का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के
कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस से
इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की है।