sheena bora murder: cbi files supplementary chargesheet against peter mukherjea-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शीना मर्डर: पीटर मुखर्जी पर चार्जशीट

khaskhabar.com:
शीना मर्डर: पीटर मुखर्जी पर चार्जशीट
मुंबई। सीबीआई ने मंगलवार को शीना बोरा हत्याकांड में गिरफ्तार पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के खिलाफ मुंबई की एक अदालत में पूरक आरोपपत्र दायर किया। सूत्रों के अनुसार आरोपपत्र में पीटर मुखर्जी पर हत्या, सबूतों को नष्ट करने और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। पूरक आरोपपत्र में 59 वर्षीय पीटर मुखर्जी की अपराध में संलिप्तता का ब्योरा है और मामले से जुडे वित्तीय पहलू का ब्योरा दूसरे पूरक आरोपपत्र में दिया जाएगा। एजेंसी ने अतिरिक्त मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट आरवी एडोने के सामने इस मामले में पूरक आरोपपत्र दायर किया। पीटर को हत्या की साजिश में कथित भूमिका के लिए 19 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement