शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी छोडने के दिए संकेत, ट्वीट कर किया ऐसा
khaskhabar.com: शुक्रवार, 15 मार्च 2019 2:03 PM (IST)
सिन्हा ने कहा कि दुनिया के लोकतांत्रिक इतिहास में वे एकमात्र
प्रधानमंत्री होंगे, जिनके कार्यकाल में एक भी सवाल और जवाब का सत्र नहीं
हुआ है। उन्होंने पूछा ‘आपको नहीं लगता कि सरकार बदलने और एक बेहतर नेतृत्व
के कार्यभार संभालने का यह सही समय है।
आपको अपने सभी रंग-ढंग के साथ बाहर
आना चाहिए। अपने कार्यकाल के अंतिम सप्ताह / महीने में आपने उत्तर प्रदेश,
बनारस और देश के अन्य हिस्सों में 150 परियोजनाओं की घोषणा की।’
सिन्हा
ने अपने अंतिम ट्वीट में कहा तकनीकी रूप से यह आचार संहिता का उल्लंघन
नहीं भी हो ,तो भी निश्चित रूप से यह बहुत कम और बहुत देर से आया ‘जुमला’
लगता है। आपके ‘कहीं पर निगाहें और कहीं पर निशाना वाले रवैये तथा प्रहार
कर भाग खडे होने के व्यवहार के बावजूद आपको शुभकामनाएं, जय हिंद।