Shatrughan sinha praise modi and supports government decision of demonetisation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी साहसिक,कुप्रबंधन से निराशा:शत्रुघ्न

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 4:33 PM (IST)
नोटबंदी साहसिक,कुप्रबंधन से निराशा:शत्रुघ्न
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने शुक्रवार को नोटबंदी मामले को लेकर केंद्र सरकार पर अपरोक्ष निशाना साधा। उन्होंने इस कदम के लिए हालांकि प्रधानमंत्री को बधाई दी और इसे एक साहसिक कदम बताया, लेकिन यह भी कहा कि नोटबंदी की घोषणा के बाद जिस तरह का कुप्रबंधन सामने आया, उससे निराशा हुई। भाजपा के सांसद ने शुक्रवार को लगातार छह ट्वीट कर नोटबंदी के मामले को लेकर प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए लिखा, मैं अपने तेज-तर्रार हीरो प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं। कालेधन पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने सही समय पर सही निर्णय लिया है। कालेधन पर अंकुश के लिए उनके द्वारा उठाया गया यह साहसिक और बुद्घिमत्तापूर्ण कदम है। उन्होंने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा, मैं अपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर बधाई देता हूं और उन्हें सलाम करता हूं। हालांकि, मैं अपनी टीम में शामिल कुछ लोगों द्वारा योजना के कुप्रबंधन से निराश हूं। उन्होंने लिखा, हम लोगों को आम आदमी को बिना नुकसान पहुंचाए एक योजना को कैसे लागू किया जाए, इसके लिए तैयार होना चाहिए था। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे जो मतदाता हैं, उनमें ज्यादातर गरीब हैं।
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement