share market weekly report Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

काले धन पर लगाम, ट्रंप की जीत से बाजार सहमे (साप्ताहिक समीक्षा)

khaskhabar.com: शनिवार, 12 नवम्बर 2016 10:56 AM (IST)
काले धन पर लगाम, ट्रंप की जीत से बाजार सहमे (साप्ताहिक समीक्षा)
बाजार के प्रमुख सूचकांक मंगलवार आठ जून को भी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव से पहले अस्थिरता का माहौल था। सेंसेक्स 132.15 अंकों यानी 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 27,591.14 पर रहा जो एक नवंबर 2016 के बाद से अब तक का सबसे उच्चतम बंद स्तर रहा। बुधवार नौ नवंबर को प्रमुख सूचकांकों में एकदिनी तेज गिरावट दर्ज की गई, काले धन पर लगाम लगाने के सरकार के प्रयासों और अमेरिकी चुनाव के नतीजों के बीच तेजी से लुढक़े। हालांकि, सेंसेक्स 27,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर बंद हुआ। चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद करों में कटौती और बुनियादी ढांचे और रक्षा खर्च पर कटौती की निवेशकों की उम्मीदों से घरेलू बाजार को भी बल मिला और गुरुवार 10 नवंबर को बाजार में बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान सेंसेक्स 265.16 अंकों यानी 0.97 फीसदी की बढ़त के साथ 27,517.68 पर बंद हुआ। यह भी पढ़े :खास खबर Exclusive : कैसे बढ़ रहे हैं पीएम नरेन्द्र मोदी अपने एजेंडे की ओर
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदम

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement