Shaheed Major Durgamal Captain Dal Bahadur Thapa will celebrate the Republic Day celebration in Dada-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी में मनाएगा गणतंत्र दिवस

khaskhabar.com: बुधवार, 23 जनवरी 2019 4:38 PM (IST)
कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी में मनाएगा गणतंत्र दिवस
धर्मशाला। शहीद मेजर दुर्गामल, कैप्टन दल बहादुर थापा स्मृति मंच दाड़ी की कार्यकारिणी द्वारा बुधवार को दाड़ी में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंच के प्रधान कर्नल एमएस कार्की ने की। यह जानकारी देते हुए स्मृति मंच के प्रवक्ता विजय महाजन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस दाड़ी में धूमधाम से मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि समारोह में नगर निगम की र्पाषद सविता कार्की मुख्यातिथि होंगी। वे शहीदों को श्रद्धाजंलि अर्पित कर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेगीं। उन्होंने दाड़ी की जनता से अपील की है कि इस समारोह में आकर गणतन्त्र दिवस की रौनक बढ़ाएं। इस अवसर पर सर्वचन्द धीमान, गोपाल कार्की, गोपाल थापा तथा कार्यकारणी के सभी सदस्य उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement