शाह के आश्वासन से मुस्लिम महिला में न्याय की जागी उम्मीद
khaskhabar.com: शनिवार, 15 अक्टूबर 2016 11:36 AM (IST)
कानपुर। पीएमओ पत्र के बाद भी दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस द्वारा हीला हवाली किए जाने पर मुस्लिम महिला न्याय के लिए शुक्रवार को धम्म यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने पहुंची। पीड़िता की बात सुनकर शाह ने उसे न्याय मिलने का पूरा भरोसा दिलाया है। बजरिया थानाक्षेत्र स्थित कर्नेलगंज निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हुमा का निकाह पिछले साल चार अक्टूबर को इटावा निवासी गुलजार से की थी। शादी के बाद ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को घर से भगा दिया।