Sex probe gang busted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश

khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 12:18 PM (IST)
लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लिंग जांच करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये गिरोह यूपी ले जाकर भू्रण जांच के कार्य को अंजाम देता था। गुप्त सूचना के बाद सीआईए टू की टीम ने लाडवा में नाकाबंदी के तहत इन्हें गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से 10 एमटीपी किट, कार और मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों के साथ लिंग जांच कराने आई दो महिलाओं और उनके पति सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में करनाल के दयानगर निवासी केवल किशोर, योगेश और कार चालक अनिल के साथ लिंग जांच कराने गई महिलाएं जींद के खरक पांडवा निवासी सुमन और मुकेश और इनके पति ऋषिपाल और सतीश को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। यह भी पढ़े :यहां दिवाली बोनस में मिली कारें, मकान और ज्वैलरी... यह भी पढ़े :सऊदी अरब में फंसे सलमान खान ने घर वापसी के लिए पीएम मोदी से लगायी गुहार

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement