severe droughts in 153 districts of India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभी 153 जिलों में भीषण सूखा...गर्मी बढऩे पर हो सकते हैं खतरनाक हालात

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अप्रैल 2018 11:46 AM (IST)
अभी 153 जिलों में भीषण सूखा...गर्मी बढऩे पर हो सकते हैं खतरनाक हालात
नई दिल्ली। पिछले मानसून में बारिश कम होने की वजह से आगामी महीनों में देश के कई हिस्सों में जल संकट गहरा सकता है। अभी गर्मी की शुरुआत हुई है। आने वाले महीनों में भयंकर गर्मी पड़ेगी। पिछले साल अक्टूबर से मार्च 2018 के मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो देश के कुछ हिस्सों में आगामी माह में पड़ने वाली भीषण गर्मी से उत्पन्न सूखे के हालात की भयावहता नजर आती है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर 2017 से वर्षा की स्थिति संतोषजनक नहीं रही। हालात ये हैं कि 404 जिलों में सूखे की स्थितियां बन गई हैं। इनमें से 140 जिलों में अक्टूबर 2017 से मार्च 2018 की अवधि में अत्यंत सूखा करार दिया गया। 109 जिलों में मामूली सूखा, जबकि 156 जिलों में हल्के सूखे की स्थितियां बताई गईं। आईएमडी डेटा से देशभर में 588 जिलों का अध्ययन करने पर पता चलता है कि 153 जिले बेहद सूखी श्रेणी में हैं। इन जिलों में जनवरी से मार्च माह की अवधि में वर्षा हुई ही नहीं। चिंताजनक बात तो यह है कि IMD की मानकीकृत वर्षा सूचकांक (एसपीआई) में गत वर्ष (जून 2017 से) मानसून के महीनों में भी 368 जिलों में हल्के से बहुत सूखे की स्थितियां दर्शाई गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement