Severe cold in Delhi, Cold wave-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, शीतलहर जारी

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 दिसम्बर 2018 12:04 PM (IST)
दिल्ली में कड़ाके की ठंड, शीतलहर जारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह दिसंबर की सबसे ठंडी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री नीचे लुढक़कर चार डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दो दिन और कड़ाके की ठंड का अनुमान जताया है। राजधानी में लगातार तीसरे दिन शीतलहर जारी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, ‘‘आज दिनभर आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement