Several arrested on charges of breaching peace-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शांतिभंग के आरोप में कई गिरफ्तार

khaskhabar.com: शनिवार, 22 नवम्बर 2025 8:00 PM (IST)
शांतिभंग के आरोप में कई गिरफ्तार
भीलवाड़ा। जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने शांतिभंग के आरोप मे बीएनएसएस की धारा 126/170 के तहत कईयो को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना पुलिस ने नंदलाल पुत्र देवीलाल बैरवा निवासी कांवाखेड़ा, प्रताप नगर थाना पुलिस ने अंकित पुत्र राजकुमार खटीक निवासी माताजी रोड़ हमीरगढ, अजय पुत्र भोला बागरी निवासी चपरासी काॅलोनी, कोटड़ी थाना पुलिस ने रामजस पुत्र मोतीलाल जाट निवासी देवरिया, चन्द्रशेखर उर्फ चिन्टू पुत्र कल्याण जाट निवासी मंशा, मोहन पुत्र जयनारायण दरोगा निवासी जहाजपुर रोड़, पंडेर पुलिस ने बबूल पुत्र रामदेव मीणा निवासी छाबडिया, शाहपुरा थाना पुलिस ने भवानी पुत्र मेघसिंह रावत निवासी कानपुरा थाना मसूदा ब्यावर को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement