Seven killed after factory collapses due to explosion in Delhi Moti Nagar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिल्ली के सीलिंग फैन कारखाने में धमाका, 7 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 जनवरी 2019 08:47 AM (IST)
दिल्ली के सीलिंग फैन कारखाने में धमाका, 7 लोगों की मौत
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के मोतीनगर इलाके में कंप्रेसर ब्लास्ट होने से पंखा बनाने वाली फैक्ट्री की छत और दीवार गिर गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और जबकि 8 लोगों को बचा लिया गया। रेस्क्यू टीम ने 15 लोगों को आचार्य भिक्षु अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि अग्निशमन विभाग को रात आठ बजकर 48 मिनट पर इस संबंध में सूचना मिली थी और दमकल की आठ गाडिय़ों को एंबुलेंसों के साथ मौके पर भेजा गया था। राहत बचाव कार्य में देर रात तक एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीम जुटी रही। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि यह घटना सुदर्शन पार्क क्षेत्र में हुई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। इमारत में भूतल और पहली मंजिल थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement