Sepoy shot himself in the police station-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिपाही ने थाने में खुद को गोली मार कर जान दी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 जून 2017 5:16 PM (IST)
सिपाही ने थाने में खुद को गोली मार कर जान दी
अमृतसर। जिले के भंडी सैंदा थाना इलाके में एक सिपाही ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि एक दो दिन से हवलदार गुरनाम सिंह तनाव में था। वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा था। शुक्रवार को दिन में उसने थाने के एक कमरे में जाकर अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली की आवाज सुन कर थाने में मौजूद संतरी व अन्य सिपाही व अफसर मौके पर पहुंचे। उसे घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement