Separate leader Shabir Shah sent to custody of ED-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

khaskhabar.com: बुधवार, 26 जुलाई 2017 8:49 PM (IST)
अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। अदालत ने धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार कश्मीरी अलगावदी नेता शब्बीर शाह को बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सात दिनों की हिरासत में भेज दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सिद्धार्थ शर्मा ने एजेंसी को शब्बीर शाह से पूछताछ के लिए एक सप्ताह की इजाजत दे दी। शब्बीर को ईडी ने कश्मीर घाटी से मंगलवार को गिरफ्तार किया था। इसे बुधवार को विमान से नई दिल्ली लाया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने दिल्ली की एक अदालत से शाह के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट पर कार्रवाई की। शब्बीर शाह को मंगलवार शाम उनके संत नगर स्थित आवास से बडगाम जिले के हुमहामा पुलिस थाने लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, ‘‘यह गिरफ्तारी हवाला कारोबारी मुहम्मद असलम वानी के खुलासे के बाद हुई है। उसने कबूल किया था कि उसने हवाला के जरिए शाह को 2.25 करोड़ रुपये दिए थे।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement