Sensex drops 300 points, Nifty also falls by 100 points-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 फ़रवरी 2020 11:51 AM (IST)
सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट
मुंबई। विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को विकवाली का दबाव बढ़ जाने से सेंसेक्स आरंभिक कारोबार के दौरान 300 अंक से ज्यादा लुढ़का और निफटी में भी 100 अंक से ज्यादा टूटा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई के शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.59 बजे पिछले सत्र से 309.13 अंकों की गिरावट के साथ 39,579.83 पर कारोबार कर रहा था। सत्र के आरंभ में सेंसेक्स हालांकि पिछले सत्र से बढ़त के साथ 39,947.80 पर खुला लेकिन विकवाली के दबाव में लुढ़क कर 39,567.13 पर आ गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफटी सुबह 10.07 बजे पिछले सत्र से 110.30 अंकों की गिरावट के साथ 11,568.20 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले निफटी कमजोरी के साथ 11,661.25 पर खुला और 11,663.85 तक चढ़ने के बाद जल्द ही फिसलकर 11,568.15 पर आ गया।
कोरोना वायरस का प्रकोप चीन के बाहर अन्य देशों में फैलने के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभाव की आशंकाओं के बीच बाजार में विकवाली का दबाव बना हुआ है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement