Sensex Crosses 37000, Nifty Breaks Record-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार छुआ ये आंकडा

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 1:35 PM (IST)
सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार छुआ ये आंकडा
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार के कारोबार में मजबूती रही। सेंसेक्स और निफ्टी ने नए रिकॉर्ड स्तरों को छू लिया। सेंस्क्स 37,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया जबकि निफ्टी 11,178.85 के उच्चस्तर पर रहा। विश्लेषकों के मुताबिक, उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों और सकारात्मक वैश्विक संकेतों की वजह से बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। मुनाफावसूली की वजह से दोनों सूचकांकों में मजबूती है। दोपहर 12.27 बजे निफ्टी 34.70 अंकों यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के साथ 11,166.70 पर रहा। सेंसेक्स 120.14 अंकों यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के साथ 36,978.37 पर रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement