Sensex breaks 365 points below 30,000, Nifty slips 100 points-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेंसेक्स 365 अंक टूटकर 30,000 से नीचे खुला, निफ्टी 100 अंक फिसला

khaskhabar.com: बुधवार, 08 अप्रैल 2020 10:14 AM (IST)
सेंसेक्स 365 अंक टूटकर 30,000 से नीचे खुला, निफ्टी 100 अंक फिसला
मुंबई। विदेशी बाजारों से उत्साहवर्धक संकेत नहीं मिलने के चलते बुधवार को सेंसेक्स 365.29 अंक टूटकर 29,701.92 पर खुला और निफ्टी ने 103.30 अंक फिसलकर 8,688.90 से कारोबार की शुरूआत की। मजबूत वैश्विक संकेतों से मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी आई थी। सुबह 9.19 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 210.63 अंकों यानी 0.70 फीसदी की कमजोरी के साथ 29,856.58 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफटी पिछले सत्र से 78.30 अंकों यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 8,713.90 पर बना हुआ था। कारोबार के आरंभ में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 365.29 अंक टूटकर 29,701.92 पर खुला और 29,602.94 तक टूटा जबकि इस दौरान उपरी स्तर 29,916.22 रहा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफटी पिछले सत्र से 103.30 अंक फिसलकर 8,688.90 पर खुला।
बीते सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। हालांकि बुधवार को प्रमुख एशियाई बाजारों में मिलाजुला रूख देखने को मिला। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement