Sensational case of theft in Nalanda: Five houses targeted-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नालंदा में चोरी का सनसनीखेज मामला: पांच घरों को बनाया निशाना

khaskhabar.com: रविवार, 15 सितम्बर 2024 2:24 PM (IST)
नालंदा में चोरी का सनसनीखेज मामला: पांच घरों को बनाया निशाना
नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के अब्दुलहिचक गांव में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों के झुंड ने पांच घरों को निशाना बनाकर एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने ताले तोड़कर गोदरेज, पेटी में रखे ढाई लाख रुपये नगद, 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण, महंगे बर्तन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना की जानकारी सुबह में मिली जब ग्रामीणों ने टूटा हुआ ताला देखा। पीड़ित गृहस्वामी, शिव शंकर प्रसाद सिन्हा ने बताया कि चोरी के समय सभी घरों के ताले बंद थे और सभी लोग बाहर गए हुए थे, जिससे चोरों को आसानी से काम करने का मौका मिला। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को दी गई, और पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। गांव में इस घटना के बाद भारी आक्रोश देखा जा रहा है, और कुछ ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि चोरी के पीछे नशेड़ियों का हाथ हो सकता है।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन छानबीन कर रही है और चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सुरक्षा के संदर्भ में गंभीर सवाल उठाती हैं और प्रशासन को ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement