senari carnage: 15 convicted for killing 34 people in bihar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेनारी नरसंहार:34की हत्या,15दोषी करार

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016 6:26 PM (IST)
सेनारी नरसंहार:34की हत्या,15दोषी करार
जहानाबाद। बिहार में18 मार्च 1999 को करपी थाना क्षेत्र के सेनारी गांव में नक्सली संगठन एमसीसी के हथियारबंद दस्ते द्वारा की गई 34 लोगों की हत्या के मामले में गुरूवार को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। अपर न्यायाधीश तृतीय रंजीत कुमार सिंह के न्यायालय ने 15 आरोपियों को दोषी करार दिया है। जबकि साक्ष्य के अभाव में 23 लोगों को रिहा कर दिया है। दो दोषी पाए गए आरोपित गुरूवार को न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। न्यायालय ने इस मामले में विनय पासवान, अरविंद यादव, मुंगेश्वर यादव, बुटाई यादव, गोपाल साव, गोराई पासवान, ललन पासी, सत्येन्द्र दास, द्वारिक पासवान, करिमन पासवान, उमा पासवान, बचेश कुंवर सिंह, बुधन यादव, गनौरी मांझी एवं ब्यास यादव को दोषी करार दिया है। इनमें से गनौरी मांझी, ब्यास यादव न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। न्यायालय ने 23 लोगों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। ये है मामला...
यह भी पढ़े :टाटा ग्रुप को अब झटके पर झटके, ताज होटल, शेयर मार्केट से बुरी खबरें
यह भी पढ़े :CM ने दिवाली से पहले ग्राम प्रधानों को दिया तोहफा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement