Advertisement
कानोडिया कॉलेज में एडवांसेज़ इन एनवायरनमेंटल स्टडीज़ एंड पब्लिक हेल्थ पर हुई संगोष्ठी

उन्होंने कहा कि पर्यावरण की चिंता केवल एक राज्य या राष्ट्र तक ही सीमित नहीं है। यह एक वैश्विक चिंता का विषय है। हमें अपनी जलवायु और परिवेश के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की समापन रिपोर्ट डॉ. पालू जोशी द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसमें डॉ. जोशी ने चारों शोध सत्रों की मुख्य वार्ता को श्रोताओं के बीच रखा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथिगणों प्रो. मनोज पंडित, मेजर जनरल सुभाष चंद्र, एवं वन्य सेवा अधिकारी शैलजा देवल ने भी संगोष्ठी के विषय पर अपने विचार रखे।
अध्यक्षीय उद्बोधन प्रो. अशोक कुमार ने दिया। कार्यक्रम के अंत में शोध पत्र वाचन के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समापन सत्र में उप-प्राचार्य (महाविद्यालय विकास) डॉ. रंजुला जैन, उप-प्राचार्य (कला) डॉ. मनीषा माथुर एवं उप-प्राचार्य (विज्ञान) डॉ. रंजना अग्रवाल, अन्य प्राध्यापिकाओं सहित लगभग 200 छात्राओं ने भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रंजना अग्रवाल, उप-प्राचार्य, विज्ञान संकाय ने दिया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


