Advertisement
दिल्ली समेत कई शहरों में 'सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन' का आयोजन, फिल्मी हस्तियों ने भी लिया हिस्सा

'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' के बारे में अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा, "यहां आना हमारे लिए बेहद सम्मान की बात है। हमें नहीं पता कि हमने उनका उत्साह बढ़ाया है या नहीं, लेकिन उन्होंने हमारा उत्साह जरूर बढ़ाया है। हम चैन की नींद सो सकते हैं, क्योंकि हमारी सेनाएं हमारी रक्षा कर रही हैं। उन्हें सलाम है।"
इस मौके पर अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा, "हम सभी भारतीय वायुसेना पर बहुत खुश और गर्वित हैं। यह हमारे देश का गौरव है और मुझे लगता है कि यह एक अद्भुत पहल है।"
'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' के बारे में अभिनेता सुनील ग्रोवर ने कहा, "मुझे यहां आकर और इस मैराथन का हिस्सा बनकर बहुत गर्व हो रहा है। सभी से मिलकर खुशी हुई।"
गुजरात के गांधीनगर में भी रविवार को 'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' का आयोजन किया गया। विंग कमांडर पीएस राठौर ने कहा, "आज का कार्यक्रम भारतीय वायुसेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह कार्यक्रम उनकी विरासत और वीरता को याद करने के लिए आयोजित किया गया था।"
राजस्थान के जोधपुर में आयोजित 'सेखों भारतीय वायुसेना मैराथन' में जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने भी हिस्सा लिया।
पुलिस कमिश्नर ओम प्रकाश पासवान ने कहा, "वायुसेना की ओर से आयोजित मैराथन बेहद उत्साह से भरी है और मेरा मानना है कि ऐसे आयोजन वाकई जरूरी हैं। ये आयोजन आम जनता और हमारे सुरक्षाबलों, दोनों को प्रेरित करते हैं, उत्साह और प्रेरणा का संचार करते हैं और सभी को फिट रहने व अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।"
इसी तरह, उत्तर प्रदेश के आगरा में 'सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन' का आयोजन हुआ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


