Seized 2600 detonators, 204 gelatine rods and about 1800 meter safe fuse wire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2600 डेटोनेटर, 204 जिलेटिन की छड़ें व करीब 1800 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर जब्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 8:38 PM (IST)
2600 डेटोनेटर, 204 जिलेटिन की छड़ें व करीब 1800 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर जब्त
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप राजस्थान (एसओजी) ने गलता गेट इलाके में कार्रवाई कर एक ट्रक से 225 कट्टे अमोनियम नाइट्रेट बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों से एसओजी पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस व एसओजी उमेश मिश्रा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से शहर में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री लाने की सूचना मिली रही थी। इस पर एक टीम का गठन कर कर गंगेश्वर नगर, गलता गेट, जयपुर शहर में एक गोदाम पर छापे मारी की कार्रवाई की गई। वहां से टीम ने गोदाम के मालिक गिर्राज शर्मा पुत्र देवी सहाय शर्मा निवासी जी-24, सरस्वती नगर,गेटोर रोड, जगतपुरा व ट्रक ड्राइवर हंसराज मीणा पुत्र प्रभूलाल मीणा निवासी मलारना मोड़, सवाई माधोपुर को गिरफ्तार है। वहां से तलाशी के दौरान ट्रक से 225 कट्टे अमोनियम नाइट्रेट तथा गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक जिसमें 2600 डेटोनेटर, 204 जिलेटिन की छड़ें व लगभग 1800 मीटर सेफ्टी फ्यूज वायर जब्त कर लिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement