Sehore: Kapil Parmar gets Arjun Award, historic achievement in Judo Para Olympics-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीहोर: कपिल परमार को अर्जुन अवार्ड, जूडो पैरा ओलंपिक में ऐतिहासिक उपलब्धि

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 जनवरी 2025 4:28 PM (IST)
सीहोर: कपिल परमार को अर्जुन अवार्ड, जूडो पैरा ओलंपिक में ऐतिहासिक उपलब्धि
सीहोर। देश में अर्जुन अवार्ड के नाम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें सीहोर के कपिल परमार का नाम भी शामिल है। उन्हें यह अवार्ड जूडो पैरा ओलंपिक खेलों में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। कपिल परमार जूडो पैरा ओलंपिक में अर्जुन अवार्ड प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। कपिल परमार ने जूडो पैरा ओलंपिक में भारत को पहला कांस्य पदक दिलाया था। अर्जुन अवार्ड की घोषणा के बाद कपिल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। कपिल और उनके माता-पिता ने भारत सरकार का धन्यवाद करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। कपिल परमार रोजाना कई घंटे तक जूडो का अभ्यास करते हैं और उनका लक्ष्य अगले ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है। उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा है, क्योंकि उनके माता-पिता खेती-बाड़ी और मजदूरी करते हैं। कपिल की सफलता ने उनके माता-पिता को गर्वित कर दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement