Advertisement
सीताराम सर्वसम्मति से चुने गए आंध्र प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष

मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी, विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के विधायक अत्चन नायडू और अन्य नेताओं ने सीताराम का अभिवादन किया।
तेदेपा के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू ने भी सीताराम को बधाई दी।
छह बार के विधायक सीताराम ने तेदेपा के साथ अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में एन. टी. रामाराव और चंद्रबाबू नायडू दोनों के मंत्रिमंडलों में मंत्री के रूप में सेवा दी।
वह 2009 में अभिनेता चिरंजीवी द्वारा बनाई गई प्रजा राज्यम पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन चुनाव हार गए थे। 2013 में वह वाईएसआरसीपी में शामिल हो गए लेकिन 2014 में फिर से हार गए।
64 वर्षीय सीताराम हाल के चुनावों में वाईएसआरसीपी के उम्मीदवार के रूप में चुने गए थे। श्रीकाकुलम से स्पीकर बनने वाले वह चौथे नेता हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


