Seeing the son, fall the tears by the eyes of father -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेजान बेटे को देख बाप की आंखों से बहा आंसुओं का सैलाब

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 मार्च 2017 3:05 PM (IST)
बेजान बेटे को देख बाप की आंखों से बहा आंसुओं का सैलाब
जोधपुर। शहर की एक सडक़ पर मंगलवार को एक पिता के दहाडऩे के बाद दुनिया का सबसे बड़ा दर्द देखने को मिला। लोगों की आंखों में भी आंसू आ रहे थे और वह सख्स सडक़ पर पड़े मृत बेटे को बार-बार उठाने की कोशिश कर रहा था। वाक्या शहर के सांगरिया फांटा का है। मंगलवार सुबह तेज गति के एक वाहन ने सडक़ पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर युवक के पिता वहां पहुंचे तो माहौल मार्मिक हो गया। वह बार-बार अपने पुत्र के चेहरे पर हाथ फेर उसे उठाने का जतन करते रहे। बाद में लोगों ने उन्हें वहां से दूर किया। ऐसे हुआ हादसा
सांगरिया फांटा के निकट हाईवे पर करीब ग्यारह बजे पाल नई बस्ती निवासी राणसिंह पुत्र बाबूसिंह पैदल ही सडक़ पार कर रहा था। इस दौरान तेजी से आया एक वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया। युवक के वाहन के नीचे आने से हतप्रभ लोग कुछ समझ पाते तब तक चालक वहां से वाहन भगा ले गया। बाद में लोगों ने निकट जाकर युवक को संभाला तब तक उसका दम टूट चुका था। सूचना पर मृतक के पिता के वहां पहुंचने पर बहुत मार्मिक माहौल बन गया। वे सडक़ पर मृत पड़े अपने पुत्र के चेहरे पर बार-बार हाथ फेर उसे उठने को कहते रहे। यह देख लोगों की दिल पसीज उठा। बाद में बड़ी मुश्किल से लोगों ने उन्हें वहां से दूर किया।
लोगों ने किया प्रदर्शन
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। लोगों ने इस मार्ग पर बढ़ते हादसों की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। बाद में पुलिस और विभागीय अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोगों ने रास्ता खोला। प्रदर्शन के दौरान युवक का शव वहीं पड़ा रहा। बाद में पुलिस शव को मोर्चरी लेकर गई।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement