Advertisement
अग्रिम आदेश तक जयपुर शहर के चारदीवारी के अन्दर सम्पूर्ण क्षेत्र में कर्फ्यू लागू

जयपुर शहर में लॉक डाउन घोषणा के बाद से प्राईवेट एवं सार्वजनिक परिवहन के साधनों जैसे बस, मिनी बस, ऑटो टैक्सी एवं ई-रिक्षा आदि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए 262 स्थानोें पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई तथा लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए पाये जाने पर जयपुर शहर में कुल 219 वाहनों को जब्त किया गया। जब्त किये गये वाहनो में दो पहिया 174 व अन्य वाहन 45 जब्त किये गये है। अब तक की गई कार्यवाही में कुल 2050 दुपहिया एवं चौपहिया वाहन जब्त किये गये है।
आमजन को जागरुक करने के बावजूद भी कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए शहर मे पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह पर एकत्रित होने के प्रतिबंध के बावजूद धारा 144 सीआरपीसी का उल्लघंन करने पर पुलिस द्वारा 02 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। प्रतिबंधों के उल्लंघन में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालो के खिलाफ राजस्थान एपिडेमिक डिजीजेज एक्ट, 1957 के तहत कार्यवाही करने के दिशा-निर्देष सभी थानाधिकारियों को दिए गए। जिसका उल्लघंन करने पर प्रकरण संख्या 229/2020 धारा 188, 269, 270 आई.पी.सी. पुलिस थाना सांगानेर जयपुर पूर्व में दर्ज किया गया है। जो दिनांक 18 मार्च 2020 को साउदी अरब से भारत आई और अपने घर पर सामूहिक भोज का आयोजन किया। जो कोरोना महामारी के दौरान आमजन के जीवन को खतरे में डाला है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features



