sedition case registered against malayali writer for insulting post on facebook-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राष्ट्रगान का अपमान करने पर मलयाली लेखक पर देशद्रोह का केस

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 7:50 PM (IST)
राष्ट्रगान का अपमान करने पर मलयाली लेखक पर देशद्रोह का केस
तिरूवनंतपुरम। केरल में मलयालम लेखक और थिएटर एक्टिविस्ट कमल सी चावरा उर्फ कमलसी प्राण को पुलिस ने कथित रूप से राष्ट्रगान का अपमान करने पर आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया है। चावरा के खिलाफ करूनागलपल्ली पुलिस स्टेशन में कुछ दिनों पहले मामला दर्ज कराया गया था। उसके बाद उन्हें कोझिकोड से हिरासत में लिया गया। कोझिकोड नॉर्थ असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर पृथ्वीराज ने बताया, उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 124 (ए) (राजद्रोह) का मामला दर्ज किया गया है। उन्हें जल्द ही करूनागलपल्ली पुलिस को सौंप दिया जाएगा। सब इंस्पेक्टर राजेश ने बताया,करूनागलपल्ली पुलिस को कमल की फेसबुक पोस्ट को लेकर एक कॉल आई थी। हमने इसे चेक किया और उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया। भाजपा की यूथ विंग युवा मोर्चा की शिकायत के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवा मोर्चा ने उन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राष्ट्रगान का अपमान करते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी थी। कमल के नजदीकी सूत्रों के मुताबिक पोस्ट में उनके उपन्यास स्मेशअनंगलुडे नोटपुस्तकम का एक अंश था। यह उपन्यास एक अग्रणी पब्लिशिंग हाउस द्वारा प्रकाशित किया गया था। कमल रविवार को उनकी गिरफ्तारी से पहले कोर्ट से अग्रिम जमानत की तैयारी कर रहे थे। कमल की गिरफ्तारी का काफी विरोध किया जा रहा है।
याद रहे,इस महीने की शुरूआत में छह लोगों को इसलिए गिरफ्तार कर लिया गया था, क्योंकि वे थिएटर में एक फिल्म से पहले राष्ट्रगान बजने के वक्त खडे नहीं हुए थे। इनमें एक महिला भी शामिल है। यह घटना तिरूवंनतपुरम इंटरनेशन फिल्म फेस्टिवल की थी।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement