Security forces killed two infiltrators in Uri sector-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में दो घुसपैठिए मार गिराए

khaskhabar.com: बुधवार, 15 नवम्बर 2023 10:16 PM (IST)
सुरक्षाबलों ने उरी सेक्टर में दो घुसपैठिए मार गिराए
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में बुधवार को सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। पुलिस ने कहा, ''सतर्क सुरक्षा बलों ने घुसपैठ कर रहे दो आतंकवादियों को मार गिराया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है।" मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल के दिनों में घुसपैठ की कई कोशिशें हुई है, जिन्हें सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया है।
26 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पुलिस और सेना द्वारा शुरू किए गए संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया गया था।
30 अक्टूबर को कुपवाड़ा जिले में पुलिस और सेना के संयुक्त अभियान में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर एक आतंकवादी को मार गिराया गया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement