Advertisement
मणिपुर के बिष्णुपुर में उग्रवादियों की गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने तेज किया अभियान

मणिपुर पुलिस ने कहा कि हालात पर लगातार बारीकी से नजर रखी जा रही है और सुरक्षा बल आस-पास के पहाड़ी क्षेत्रों में अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। इसके साथ ही, पुलिस ने आम नागरिकों से अनुरोध है कि वे किसी भी तरह की अफवाहें फैलाने से बचें और किसी भी जानकारी को आगे शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच जरूर कर लें।
वहीं, बुधवार को चुराचांदपुर-कांगवाई मार्ग पर सुरक्षा बलों के एक माइन प्रोटेक्टेड वाहन (कैसिपिर) से जुड़ी एक घटना हुई। भारतीय सेना के अनुसार, एक बाइक सवार व्यक्ति नशे की हालत में थे। उनकी बाइक सुरक्षाबलों के वाहन से जा टकराई।
सुरक्षा बलों का वाहन यातायात के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए और पूरी सावधानी बरतते हुए आगे बढ़ रहा था। दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्तियों को सिर्फ मामूली चोटें आईं, जो कि त्वचा पर आई हल्की खरोंचों तक ही सीमित थीं। सेना के जवानों ने उन्हें तुरंत चुराचांदपुर के ज़िला अस्पताल पहुंचाया, जहां मेडिकल जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि वे व्यक्ति नशे की हालत में थे।
हालांकि, इस घटना को लेकर कुछ लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने कथित तौर पर अशांति भड़काने की कोशिश की, जिसके परिणामस्वरूप सीएपीएफ के वाहनों और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और सामान्य जनजीवन बाधित हुआ।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


