Advertisement
सुरक्षा परिषद ने मिस्र में आतंकवादी हमले की निंदा की

परिषद ने दोहराया कि आतंकवाद का कोई भी रूप अपराधपूर्ण और अनुचित है, चाहे कहीं भी, कभी भी हो और जिसने भी किया हो।
सुरक्षा परिषद ने कहा कि आतंकवाद अपने सभी रूपों में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। साथ ही सुरक्षा परिषद ने सभी राज्यों से अंतर्राष्ट्रीय शांति और आतंकवादी कृत्यों के कारण होने वाले सुरक्षा के हर प्रकार के खतरों से निपटने के लिए कहा।
अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि यह हाल के वर्षो में मिस्र के सुरक्षाकर्मियों पर होने वाले सबसे घातक घटनाओं में से है।
उल्लेखनीय है कि काहिरा के दक्षिण-पश्चिम में आतंकवादी ठिकाने पर छापे के दौरान कम से कम 54 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। इनमें 20 अधिकारी और 34 अनिवार्य सेवा के तहत भर्ती किए गए जवान शामिल हैं।
आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


