Advertisement
मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण आयोजित

उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेते हुए प्रशिक्षकों द्वारा बताई गई जानकारी को अच्छी प्रकार से समझ लें। प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम व वीवीपैट की कार्यप्रणाली एवं मतदान दिवस पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, चुनाव आयोग के नवीन दिशा-निर्देशों के संबंध में दी जा रही जानकारी को भली-भॉति समझकर शंकाओं का मौके पर ही समाधान करें।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान दल में शामिल सभी कार्मिक अपने व्यवहार को निष्पक्ष रखते हुए पारदर्शिता से कार्य करते हुए त्रुटि रहित चुनाव सम्पन्न करायें। आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करते हुए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न करायें। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से दिये जा रहे प्रशिक्षण का मौका मुआयना किया तथा कार्मिकों से रूबरू होते हुए प्रशिक्षण में दी गई जानकारी के बारे में फीडबैक लिया।
उन्होंने कार्मिकों को प्रशिक्षण के दौरान सैद्धांतिक के साथ व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट की कार्यप्रणाली तथा मतदान दिवस पर रखी जाने वाली सावधानी के बारे में जानकारी देने के निर्देश दिये। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सुरेन्द्र कुमार गोपालिया ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय 1063 एवं विधि महाविद्यालय में 542 प्रशिक्षर्णियों को प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
भरतपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


