Rajya Sabha adjourned till Friday on Notbandi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्यसभा:PMके सदन में रहने पर ही बहस

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 8:12 PM (IST)
राज्यसभा:PMके सदन में रहने पर ही बहस
नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत भी संसद के दोनों सदनों में हंगामेदार रही। जहां एक तरफ राज्यसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया और पीएम को बुलाने की मांग की वहीं लोकसभा भी विपक्ष चुप नहीं रहा। हंगामे के चलते राज्यसभा की कार्रवाई कुछ देर के लिए स्थगित करनी पड़ी। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा में भी विपक्ष नोटबंदी को लेकर चर्चा की मांग लिए हंगामा करती रही। सरकार ने वोटिंग नियम के तहत फिलहाल इस मुद्दे पर चर्चा से इन्कार कर दिया है जिसके बाद विपक्ष विरोध करने लगा। हंगामे के चलते लोकसभा को भी 12.30 बजे तक के लिए स्थगित करना पड़ा। वैसे इसके बाद भी राज्यसभा के हालात नहीं सुधरे और लगातार स्थगन के बाद अंत में इसे शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने यह मुद्दा उठाया। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही पहले पूर्वाह्न् 11.30 बजे तक स्थगित कर दी गई। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर भी यही स्थिति बनी रही, जिसके बाद सदन की कार्यवाही एक बार फिर दोपहर 12 तक के लिए स्थगित कर दी गई। उसके बाद विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद की टिच्चाणी पर हंगामा हुआ व सदन शुक्रवार तक स्थगित कर दिया गया। अब विपक्ष पीएम के सदन में रहने पर ही बहस में हिस्सा लेंगे व सदन को चलने देंगे।
यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement