Advertisement
चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

घर के मालिक ने दावा किया कि ऑटो रिक्शा में सवार दो लोगों ने ग्रेनेड से हमला किया था। विस्फोट से घर की खिड़कियों के शीशे टूट गए थे। हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था।
जानकारी के अनुसार, जिस घर पर हमला हुआ था उसके पड़ोस में पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त अधिकारी रहते हैं। पुलिस को संदेह है कि वह निशाने पर थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कनवर दीप कौर ने विस्फोट के बाद मीडिया को बताया था, "बहुत तेज आवाज सुनाई दी। कुछ दबाव वाला कम तीव्रता वाला धमाका हुआ, जिससे कुछ खिड़कियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया।"
इस दौरान शिकायतकर्ता घर के बरामदे में बैठे थे। उन्होंने संदिग्धों को देखा था। बम निरोधक दस्ते और केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीआईएसएफ) की टीमों ने जांच के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र किए थे। इस विस्फोट से घर के पास लगभग 5-8 इंच गहरा गड्ढा बन गया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


