Advertisement
सीट शेयरिंग का फॉर्मूला एक-दो दिनों में निकल जाएगा: दिलीप जायसवाल

उन्होंने एनडीए के पांच घटक दलों को 'पांच पांडव' बताते हुए कहा कि हमारे गठबंधन के पांच पांडव पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर रहे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के 'हर घर नौकरी' देने के वादे पर दिलीप जायसवाल ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह अपनी नौकरी ले लें। बिहार की जनता ऐसे खोखले वादों पर भ्रमित नहीं होगी।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एसआईआर का विरोध जताए जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एसआईआर का समर्थन किया है। हम बिहार के हैं, बिहार के मतदाता हैं। बिना किसी रुकावट के एसआईआर पूरी हुई। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव बिहार घूमे, लेकिन उनके दावों की हवा निकल गई। बिहार में एक भी मतदाता को कोई दिक्कत नहीं हुई। यह प्रक्रिया पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी थी। उन्होंने कहा कि बिहार के मतदाता एसआईआर प्रक्रिया के साथ खुश हैं।
बिहार भाजपा चीफ ने भाजपा कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में हमारे कार्यकर्ता ही अभियान की रीढ़ हैं, वही सशक्त कड़ी जो जनता के विश्वास को हमारे संकल्पों से जोड़ती है। कार्यकर्ता का परिश्रम ही विजय की आधारशिला है और उनकी निष्ठा ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


