मुंबई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मुंबई कांग्रेस के पूर्व प्रमुख गुरूदास
कामत ने सोमवार को घोषणा की कि वह राजनीति छोड रहे हैं। उनका यह फैसला अगले
वर्ष होने वाले मुंबई निकाय चुनाव से पहले आया है, जिसमें कांग्रेस नगर
निगम से शिवसेना-भाजपा गठबंधन के वर्चस्व को समाप्त करने का प्रयास करेगी।
61-वर्षीय कामत ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा,प्रिय मित्रों पिछले 44
सालों से अधिक समय से मैंने आपमें से अधिकतर के साथ काम किया है और
कांग्रेस की सेवा की है। कई महीने से मैं राजनीति छोडने की जरूरत महसूस कर
रहा था ताकि अन्य लोगों को मौका मिले।