scroll: puberity gets faster pace in adolescents undergone molestation: study-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यौन उत्पीडन की शिकार किशोरियों में तेज होने लगती है यौवन प्रक्रिया

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 10:43 PM (IST)
यौन उत्पीडन की शिकार किशोरियों में तेज होने लगती है यौवन प्रक्रिया
न्यूयॉर्क। बचपन में यौन उत्पीडन की शिकार हुई बच्चियां में अन्य के मुकाबले करीब एक साल पहले अपने यौनावस्था में प्रवेश कर जाती हैं। ये परिणाम अमेरिका के पेनसिल्वेनिया राजकीय विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा यौन उत्पीडन की शिकार हुई 84 और 89 आम लडकियों में यौवन प्रक्रिया शुरू होने पर किए गए अध्ययन से सामने आए। इस अध्ययन का परिणाम जर्नल ऑफ एडोलेसेंट हेल्थ में प्रकाशित हुआ है। अध्ययनकर्ताओं ने इन सभी बच्चियों पर उनकी यौवनावस्था शुरू होने से पहले से लेकर उनकी पूर्णयौवना बनने तक प्रत्येक स्तर का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि यौन उत्पीडन का शिकार हुई बच्चियों में यौनावस्था के दौरान होने वाले परिवर्तन अन्य के मुकाबले बहुत पहले शुरू हो गये, जैसे-उनके शरीर के गुप्तांगों पर अन्य के मुकाबले करीब एक साल पहले बाल उगने लगे,उनमें अन्य के मुकाबले आठ महीने पहले ही स्तन विकसित होने लगे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement