Advertisement
शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में पेंच फंसा, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

सूत्रों का कहना है कि कई नामों और विभागों के संभावित वितरण को लेकर आगामी दिनों में होने वाली खींचतान को रोकने के मकसद से प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को अचानक दिल्ली बुलाया गया है।
मंत्रिमंडल विस्तार और विभागों के बंटवारे को लेकर मुख्यमंत्री चौहान, प्रदेश अध्यक्ष शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुहास भगत, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और राज्य के गृहमंत्री मिश्रा के बीच बैठकों का दौर जारी है।
संभावना इस बात की जताई जा रही है कि सोमवार को सभी नेताओं के बीच आम सहमति बनने के बाद मुख्यमंत्री चौहान मंगलवार को एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद ही मुख्यमंत्री चौहान सहित राज्य के सभी नेता भोपाल लौटेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


