Scientific Preservation of Cores Obtained from Mineral Exploration Drilling: A Core Library to be Established Using the Latest Technology-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मिनरल एक्सप्लोरेशन के लिए ड्रिलिंग से प्राप्त कोर का वैज्ञानिक संधारण, नवीनतम तकनीक के अनुसार बनेगी कोर लाइब्रेरी

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 जनवरी 2026 6:31 PM (IST)
मिनरल एक्सप्लोरेशन के लिए ड्रिलिंग से प्राप्त कोर का वैज्ञानिक संधारण, नवीनतम तकनीक के अनुसार बनेगी कोर लाइब्रेरी
जयपुर। राज्य में खान एवं भूविज्ञान सेक्टर में ड्रिलिंग के दौरान प्राप्त कोर की स्तरीय कोर लाइब्रेरी तैयार की जाएगी। प्रमुख सचिव खान एवं भूविज्ञान टी. रविकान्त ने यह निर्देश शुक्रवार को राजस्थान स्टेट मिनरल एक्सप्लोरेशन आरएसएमईटी की बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान खनिजों का हब प्रदेश है। ऐसे में मिनरल एक्सप्लोरेशन के दौरान ड्रिलिंग आदि के दौरान उपलब्ध होने वाले कोर का समयबद्ध विश्लेषण और उपलब्ध कोर सेंपल्स का वैज्ञानिक तरीके और नवीनतम तकनीक के अनुसार संधारण के लिए आधुनिक संसाधनोंयुक्त कोर लाइब्रेरी तैयार की जाए। प्रमुख सचिव माइंस टी. रविकान्त ने निर्देश दिए कि विभाग के तीन अधिकारियों के एक दल को मिनरल एक्सप्लोरेशन कारपोरेशन के नागपुर कोर लाइब्रेरी का अध्ययन करने के लिए इसी माह भेजा जाएं। इसके साथ ही कोर संधारण के लिए अन्य तकनीक व व्यवस्था की विश्लेषण कर कोर लाइब्रेरी बनाने की रुपरेखा तैयार की जाएं ताकि ड्रिलिंग के दौरान प्राप्त कोर का वैज्ञानिक तरीके से रखरखाव हो सके। उन्होंने कहा कि कोर सेंपल आज ही नहीं भविष्य में भी काम होने वाले होते हैं इसलिए इनकी बेहतर केटलॉगयुक्त कोर लाइब्रेरी बनाया जाना आवश्यक है। रविकान्त ने प्रदेश में एक्सप्लोरेशन कार्य को गति देने के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि अवैध खनन गतिविधियों को रोकने के लिए वैध खनन को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। ऐसे में एक्सप्लोरेशन, ड्रिलिंग, सेंपल्स का विश्लेषण रिपोर्ट आदि तक के कार्य की एक एसओपी तैयार कर विस्तृत गाइड लाइन जारी की जाएगी जिसमें समय-सीमा और जिम्मेदारी भी तय होगी। उन्होंने आरएसएमईटी द्वारा वेंडर्स व संबंधित अधिकारियों के साथ नियमित प्रगति समीक्षा बैठकें करने, प्रगति की मोनेटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूविज्ञान सेक्टर को भी सक्रिय, परस्पर समन्वय और सहयोग से कार्य करना होगा ताकि प्रदेश के माइनिंग सेक्टर को और अधिक गति दी जा सके।
मुख्य कार्यकारी आरएसएमईटी आलोक प्रकाश जैन ने आरएसएमईटी की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दीै।
हाईब्रिड बैठक में संयुक्त सचिव अरविन्द सारस्वत, निदेशक माइंस महावीर प्रसाद मीणा, वित अधिकारी सुरेश कुमार, एसजी एरियल सर्वें सुनील कुमार वर्मा, वरिष्ठ भूवैज्ञानिक सुशील कुमार, जीएसआई, एमईसीएल, आईबीएम व विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement