Science Fair Organized, Little Children Created Projects-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

साइंस फेयर का किया आयोजन, नन्हे मुन्ने बालकों ने बनाए प्रोजेक्ट

khaskhabar.com: सोमवार, 17 नवम्बर 2025 5:02 PM (IST)
साइंस फेयर का किया आयोजन, नन्हे मुन्ने बालकों ने बनाए प्रोजेक्ट
बयाना। कस्बे के वेयर हाउस रोड पर स्थित एक निजी विद्यालय यूरो स्मार्ट में आज विज्ञान मेले का आयोजन किया गया । जिसमें नन्हे मुन्ने बालक बालिकाओं ने अपने अनुभव से नन्हे हाथों से विज्ञान सम्बन्धीत उपकरण तैयार किए । विज्ञान मेले की अध्यक्षता विद्यालय डायरेक्टर उदयभान शर्मा द्वारा की गई। आयोजन के विशेष अतिथि डॉ राधेश्याम मावई डॉ दीपक शर्मा, डॉ नीरज सिंगल रहें। वहीं कार्यक्रम का संचालन योगेश पाराशर द्वारा किया गया । विद्यालय प्रिंसीपल सपना धाकड़ ने बताया ऐसे आयोजनों से बच्चों में जागरूकता पैदा करना है अच्छी पढ़ाई लिखाई के साथ साथ प्रेक्टिकल अनुभव पैदा करना है । वहीं ऐसे आयोजनों से बच्चों का बौधिक विकास एवं मनोरंजन भी उत्पन्न होता है । बच्चों ने विज्ञान सम्बन्धी विभिन्न उपकरण तैयार किए जिनको देखकर दर्शक अभिभावकों को बच्चों के इस कार्य की सराहना किये बिना नहीं रहा गया । अंत में सभी अतिथियों का स्कूल प्रबंधन की और से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement