Advertisement
गुप्त वृन्दावन धाम मे आरम्भ हुई संस्कारों की पाठशाला, कल्चर कैंप शुरू

कल्चर कैंप में नई पीढ़ी के चरित्र निर्माण के लिए बच्चों को धार्मिक शिक्षाओं से जोड़ा जाएगा, कैंप में बच्चे धार्मिक थिएटर, कीर्तन, भगवद गीता के श्लोक, वैदिक आर्ट क्राफ्ट, ड्राइंग, पेंटिंगऔर कुकिंग सीखेंगे , कैंप की सबसे ख़ास बात यह है की इसमें बच्चों को हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करना सिखाया जाएगा जिससे बच्चे अपने जीवन में धार्मिक पथ पर आगे बढ़ सकेंगे।
गुप्त वृन्दावन धाम द्वारा आयोजित कल्चर कैंप मे बच्चे भगवान कृष्ण के जीवन से जुडी प्रेरक कहानियां सुनेंगे और धार्मिक वीडियोस देखेंगे जो उनके चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा इसमें बच्चों को जयपुर के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाई जायेगी। यह कल्चर कैंप कक्षा प्रथम से लेकर दसवीं तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है जिसका समय है, सुबह 7 .30 से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है । कल्चर कैंप के साथ कक्षा छः से बारह के लिए निःशुल्क पुरुषोत्तम कैंप का आयोजन भी किया गया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


