School examination evaluation will be on CBSE-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली परीक्षाओं का सीबीएसई पैटर्न पर होगा मूल्यांकन

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 जनवरी 2019 6:53 PM (IST)
स्कूली परीक्षाओं का सीबीएसई पैटर्न पर होगा मूल्यांकन
चंडीगढ़ । हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के दास ने बताया कि प्रदेश में स्कूली परीक्षाओं का मूल्यांकन सीबीएसई के पैटर्न पर करने जा रहे हैं ताकि परीक्षार्थी ने प्रश्न का जितना भी सही उत्तर लिखा हो उसके अंक दिए जा सकें। दास मंगलवार को यहां हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अध्यापकों, अभिभावकों एवं समाज के प्रबुद्घ लोगों से आह्वान किया है कि वे स्कूली परीक्षाओं में नकल रोकने में अपना योगदान दें तथा वे विद्यार्थियों को भी नकल जैसी कुरीति से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा समाज के लोगों को साथ लेकर नकल के खिलाफ मुहिम छेड़ी जाएगी। उन्होंने विद्यार्थियों से परीक्षाओं के लिए तनावमुक्त होकर तैयारी करने का आह्वïान करते हुए कहा कि दिन-रात अधिक से अधिक पढऩा मायने नहीं रखता बल्कि टाइम-टेबल बनाकर शारीरिक एवं मानसिक क्षमता के अनुसार ध्यान केंद्रित करके पढऩा फायदेमंद रहता है।
दास ने बताया कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों के साथ तालमेल बनाकर योजनाबद्घ तरीके से उनकी तैयारी करवाएं ताकि उनमें परीक्षा का भय व्याप्त न रहे। उन्होंने बताया कि अध्यापक को किसी विद्यार्थी को यह कभी नहीं कहना चाहिए कि ये काम तुमसे नहीं होगा, इससे कई बार विद्यार्थी हतोत्साहित होकर अपनी पढ़ाई छोडक़र नकल का जुगाड़ करने लग जाता है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की वैबसाइट पर बोर्ड परीक्षाओं के पिछली तीन परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र अपलोड किए गए हैं ताकि विद्यार्थी उनको हल करके परीक्षा के पैटर्न को जान सकें तथा दोहराई भी कर सकें। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं में जिन स्कूलों का जीरो से लेकर 10 प्रतिशत तक परीक्षा परिणाम आया है उन स्कूलों के साथ बैठक करके आगामी परीक्षाओं में परिणाम को बेहतर बनाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement