School Education Minister Kanwar Pal organized Janata Darbar in Jagadhri office.-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी कार्यालय में लगाया जनता दरबार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 01 सितम्बर 2023 7:34 PM (IST)
स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने जगाधरी कार्यालय में लगाया जनता दरबार
जगाधरी। हरियाणा के स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जगाधरी विधानसभा क्षेत्र सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में विकास कार्यों के जरिये उन्नति हो रही है। प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश में बिना भेदभाव से बढ़-चढ़ कर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। कंवरपाल आज जगाधरी स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार में प्रदेश के कई जिलों और यमुनानगर जिले के अलग-अलग जगह से पहुंचे लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे। लोगों ने शिक्षा मंत्री के समक्ष बिजली, नगर निगम, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी और कई अन्य समस्याओं को रखा। उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया और कुछ समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement