School cab drivers accused of being imposed on police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूल कैब चालकों ने पुलिस पर लगाया ज्यादगी करने का आरोप

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 5:04 PM (IST)
स्कूल कैब चालकों ने पुलिस पर लगाया ज्यादगी करने का आरोप
मुकेश बघेल,गुरुग्राम। बुधवार को गुरुग्राम के स्कूल कैब चालकों ने पुलिस पर ज्यादगी करने का आरोप लगाकर बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा नवनिर्माण सेना के प्रदेश प्रवक्ता एवं हरियाणा ऑटो चालक संगठन के संरक्षक योगेश शर्मा ने की। बैठक में मुख्य रूप से विष्णु गार्डन, राजिन्द्र पार्क, आशोक गार्डन, महालक्ष्मी गार्डन, सूरत नगर व आस पास के कैब चालकों ने भाग लिया। कैब चालकों ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस हमारे नाजायज चालान काट रही है। उन्होंने बताया कि स्कूल से बच्चों को लाते ले जाते हैं। गुरुग्राम पुलिस वाले कैब रोककर उनके नाजायज चालान करते हैं और बच्चों को वहीं रोड पर ही उतार देते हैं। उनके पास पूरे कागज भी होते हैं। हमें हर दिन परेशान किया जा रहा है। इसको लेकर स्कूल कैब चालक मंत्री नरबीर सिंह से भी मिल चुके हैं। उन्होंने भी आश्वासन दिया है। उसके बावजूद भी गुरुग्राम पुलिस चालान काट रही है। हरियाणा नवनिर्माण सेना के प्रवक्ता एवं हरियाणा ऑटो चालक संगठन के संरक्षक योगेश शर्मा ने कहा कि प्रशासन को दस हजार से भी ज्यादा कैब चालकों और उनके परिवार के साथ किसी भी प्रकार कोई अन्याय नहीं करना चाहिए। ज्यादातर केब चालकों के परिवार का पालन पोषण का यही माध्यम है। प्रशासन को इतने रोजी रोटी को छिनने की बजाए कोई बीच का रास्ता निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैब चालक साथी को समाज कल्याण में अपना महत्वपूर्ण योगदान समय-समय पर देते हुए आ रहे हैं। चाहे उसमें बेटी बचाआें अभियान हो या रक्तदान करके किसी की जान बचाने की बात हो। कैब चालकों ने हमेशा अपना अहम योगदान दिया है। उन्होंने ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर गुरुग्राम और समस्त हरियाणा के कैब चालकों को सरकार राहत देते हुए एक सामान्य फीस निर्धारित कर जिन कैबों को कॉमर्शियल करके दस हजार से भी ज्यादा गुरुग्राम के कैब चालकों को राहत दे सकती है। उन्होंने कहा कि कैब चालकों की समस्याआें को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से व शिक्षा मंत्री रामबिलस शर्मा से व परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार से जल्द ही मुलाकत करेंगे।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement