Advertisement
विधवाओं के लिए ऋण पर सब्सिडी देने की स्कीम शुरू

राज्य मंत्री ने कहा कि इस स्कीम में महिलाओं को ऋण देने से पूर्व लघु अवधि का प्रशिक्षण प्रदान करने का भी प्रावधान रखा गया है। यह प्रशिक्षण होटल प्रबंधन संस्थान, पंजाब नेशनल बैंक, खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के संस्थानों के माध्यम से उद्यमिता विकास कार्यक्रम के तहत दिया जाएगा, ताकि विधवाओं का कौशल विकास हो सके। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों द्वारा प्रशिक्षण निशुल्क दिलवाया जाएगा, ताकि महिला को अपने कारोबर या लघु उद्योग स्थापित करने में कार्य कुशलता की कमी महसूस ना हो। उन्होंने कहा कि बूटीक, सिलाई-कढा़ई, टैक्सी/ऑटो/अचार इकाइयां/खाद्य प्रसंस्करण, कैरी बैग का निर्माण, बेकरी, रेडीमेट गारमैंटस, दुग्ध उत्पादन, कम्प्यूटर जॉब वक्र्स इत्यादि तथा अन्य किसी भी कार्य, जिसको महिला करने में सक्षम हो, उन सभी कार्यों के लिए ऋण प्रदान करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस स्कीम के माध्यम से राज्य की विधवाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की ओर से उठाया गया एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत लाभ प्राप्त करके महिलाएं अपने कारोबार व लघु उद्योग शुरू करके अपनी आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार ला सकती हैं। राज्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना को लागू करके महिलाओं का सामाजिक-आर्थिक उत्थान करने की अपनी वचनबद्घता को साबित किया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


